चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री
बदलती जीवनशैली, नींद पूरी न होना, फस्टफूड फैशन में-बाल कलर करना,केमिकल के प्रयोग एवं व्यावसायिक जरूरतें आदि अनेक कारणों से समय से पहले बालों के झडऩे, बालों के पतले होने और युवाओं में गंजेपन की चिंताओं के विभिन्न कारणों के बारे में लोगों को शिक्षित करने एडवांस्ड हेयर स्टूडियो (एएचएस) ने लोगों को जागरूक करने के लिए चंडीगढ़ में एक दिवसीय परामर्श शिविर का आयोजन किया।
शिविर आयोजन का उद्देश्य बालों के झडऩे की समस्या से संबंधित प्रक्रियाओं एवं समाधानों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना और उनके लिए एक स्वस्थ एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करना है। उत्तर भारत और विशेष रूप से पंजाब प्रमुख क्षेत्र रहा है। लुधियाना में पूरी तरह सुसज्जित स्टूडियो है इसके साथ ही हम राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहते हैं। यह बात एडवांस्ड हेयर स्टूडियो की क्षेत्रीय प्रबंधक, मालविका मुखोपाध्याय ने कही।
उन्होंने बताया कि एडवांस्ड हेयर स्टूडियो चिकित्सा विशेषज्ञों और स्टाइलिस्टों की टीम लोगों को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान देती है और उनकी चुनौतियों, आवश्यकताओं और व्यक्तित्व का मूल्यांकन करती है। एडवांस हेयर स्टूडियो हेयर रिटेंशन और हेयर री-ग्रोथ समाधानों की एक व्यापक श्रृंखला की पेशकश करती है। इस प्रक्रिया की सूची में स्ट्रैंड-बाय-स्ट्रैंड, फिटनेस प्रोग्राम, फ्लैशपॉइंट तकनीक, एडवांस्ड लेजर थेरेपी आदि अनोखे उपचार हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि हरेक व्यक्ति की स्थिति अलग होती है और उनके बाल झडऩे के प्रकार भी अलग होते हैं। किसी भी चरण में बालों के झडऩे और बालों के पतले होने की समस्या से निपटने के लिए प्रक्रियाओं को विशेष रूप से अत्याधुनिक तकनीक के साथ डिजाइन किया जाता है।एडवांस्ड हेयर स्टूडियो (एएचएस) 45 साल पुराना संस्थान है।
हेयर रिटेंशन उद्योग में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतरीन बुनियादी ढांचे के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। एडवांस्ड हेयर स्टूडियो ने दुनिया भर में हॉलीवुड, बॉलीवुड, पॉप स्टार एवं खेल जगत की 10,000 से अधिक हस्तियो को अपनी सेवाएं दी हैं। आज हमारे पास 200 से अधिक ब्रांड एंबेसडर हैं जिनमें भारत के लोकप्रिय क्रिकेटर गौतम गंभीर, सौरव गांगुली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न, ग्रेग मैथ्यूज, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, और इंग्लैंड के रवि बोपारा, ग्राह गूच व डेरेन गॉफ जैसे लोकप्रिय क्रिकेटर्स शामिल हैं।