नई दिल्ली, फेस2न्यूज.स्पोटर्स डेस्क
भारतीय आर्म रेस्लिंग संघ ने दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी का चयन भारतीय आर्मरस्लिंग टीम में किया हैं। उन्होंने 42वीं राष्ट्रीय आर्मरेस्लिंग प्रतियोगिता 2018 में स्वर्ण पदक जीता था जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में किया है जोकि 6 से 12 जून तक बिसकेक, किर्गिजस्तान में होने वाली 18वीं एशियन आर्मरेस्लिंग प्रतियोगिता 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लक्ष्मण सिंह भंडारी 2017 में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और आर्मरेस्लिंग को प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए उन्हंे विश्व और एशियन फैडरेशन की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। इस बार भी इस अंतराष्ट्रीय आर्मरेस्लिंग प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत कर रहें है और उन्हंे पूरा विश्वास है कि इस बार भी वह भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर ही लौटेंगे।
उन्होंने बताया कि इतने बड़े स्तर पर पदक पाने के लिए कड़ी मेहनत और पैसा लगता है और उन्हे किसी तरह का सहयोग नहीं मिलने के बावजूद वह पूरा खर्च स्वयं वहन करते है और पदक पाने के बाद भी भारत में कोई सम्मान नहीं मिलता लेकिन, यह उनका खेल के प्रति समर्पण, सम्मान ओर आशा है जो उनको इस खेल से जोडे़े रखती है। यह खेल भारत समेत विश्व भर में बेहद प्रचल्लित है और बहुत से दंेशों में इसे मान्यता भी प्राप्त है जिससे वहां पर खेल और खिलाड़ियों की स्थिति भारत से काफी बेहतर है।
भारत सरकार सरकार भी यदि इस खेल को मान्यता दे तो यह खेल ग्रामीण और शहरी दोनों मे ही बेहद प्रचल्लित होगा क्यांेकि इस खेल को खेलने और प्रतियागिताओं मंे आने वाला खर्च अन्य खेलों के मुकाबले बेहद ही कम है और सभी उम्र और वर्ग के लोग इस खेल को खेल सकते हैं।