ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
खेल

अजय सिंह लिबड़ा बने गतका ऐसोसिएशन पंजाब के राज्य अध्यक्ष

June 08, 2019 07:44 PM

हरजीत ग्रेवाल ने रैफ़्रीयों को सही फ़ैसले लेने की दी हिदायत

चंडीगढ़  : पंजाब की गतका खेल गतिविधियों को और बेहतर ढंग से चलाने के लिए आज यहाँ गतका ऐसोसीएशन पंजाब की एकविशेष मीटिंग हुई जिस दौरान नौजवान नेता अजय सिंह लिबड़ा की गतका एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी कीगई और उनको पंजाब की समूची गतका जत्थेबंदी और कार्यकारिणी का नये सिरे से गठन करने के लिए भी अधिकारित किया।

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में हुई इस चयन मीटिंग के दौरान इससाल गतका टूर्नामैंट करवाने और रैफ्ऱी कैंप लगाने सम्बन्धी विचार-विमर्श भी हुआ।

श्री लिबड़ा के राज्य अध्यक्ष चुने जाने पर श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल और गतका ऐसोसीएशन के दूसरे अधिकारियों ने बधाई देते हुएकामना की कि वह गतका खेल को पंजाब में और प्रफुल्लित करने के लिए पुरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर श्री लिबड़ा नेऐसोसीएशन के अधिकारियों और गतका रैफ्ऱीयों को संबोधन करते हुए कहा कि वह नेशनल गतका एसोसिएशन के सहयोग सेपंजाब में गतका टूर्नामैंट और गतका प्रशिक्षण कैंप लगाने के लिए जल्द ही प्रोग्राम बनाएंगे।

इस अवसर पर रैफ्ऱीयों को संबोधित करते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतका टूरनामेंटोंऔर जज्जमैंट के समय उनको सही फ़ैसले लेने की हिदायत दी और कहा कि वह गतका नियमावली के अनुसार ही गतका ग्राउंड मेंसही फ़ैसले लें।

इससे पहले धर्म अध्ययन विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रमुख डा. गुरमीत सिंह सिद्धू और बाबा बन्दा सिंह बहादुरइंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफ़ैसर अमनप्रीत सिंह ने विभिन्न विषयों पर गतका रैफ्ऱीयों को गुर इतिहास और सिख युद्ध कला सम्बन्धीजानकारी भरपूर विशेष लैक्चर दिए। उन्होंने गतका खिलाडिय़ों को गुरसिखी आधारित जीवन शैली अनुसार समाज में विचरने केलिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाकी खेल की अपेक्षा गत्तके का बड़ा अंतर यह है कि इस खेल के दौरान खिलाडिय़ों काजोशीलापन और आत्मरक्षा सहित सच्चा और शुद्ध रूप भी उजागर होता है।

इस अवसर पर दूसरों के अलावा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी (इसमा) के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, इसमा केसाईबर सेल इंचार्ज वरुण भारद्वाज, जि़ला गतका एसोसिएशन मोहाली के अध्यक्ष कँवर हरवीर सिंह ढींडसा, गतका एसोसिएशनपंजाब के माझा जोन के कॉर्डीनेटर गुरप्रीत सिंह राजा, जम्मू कश्मीर से इंटरनैशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी के कॉर्डीनेटर समरपाल सिंह भी उपस्थित थे। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता