ENGLISH HINDI Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी की महिला सदस्यों ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

August 04, 2019 07:44 PM

जीरकपुर, जेएस कलेर

गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी ढकोली में महिला सदस्यों की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भांगड़ा व गिद्धा आदि की प्रस्तुत कर कार्यक्रम को हर्षोल्लास से भर दिया। महिलाओं ने पर्यावरण संतुलन बनाने का संकल्प भी लिया। वहीं सोसाइटी के बच्चों ने देश की सीमाओं के प्रहरी जवानों के लिए राखियां बनाई।

  कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शिरकत की और झूलों का आनंद लिया। इस दौरान कई खेल खेले गए। गोलगप्पा-चाट के स्टॉल का भी आनंद लिया। सोसाइटी की महिलाओं ने कहा कि तीज का त्योहार एक महीने सजने संवरने का अवसर देता है। त्योहार से महिलाओं को घर से निकलने की प्रेरणा मिलती है। सावन में हरियाली का बहुत बड़ा महत्व होता है। यह कार्यक्रम सोसाइटी प्रधान आर.एम शर्मा व सचिवब हरजीत सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें