ENGLISH HINDI Friday, July 04, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
जीवन शैली

कोरोना ने व्यायाम को दिया नया आयाम : शिप्रा राजपूत

May 31, 2020 12:52 PM

  चंडीगढ़, फेस2न्यूज
कोरोना महामारी ने किसी न किसी रूप में सबको प्रभावित किया है। एक बात जो सामान्य रूप से उभर कर सामने आई है वो ये है कि कमजोर इम्यून सिस्टम प्रतिरोधक क्षमता के लोगों को कोरोना ज्यादा ओर तेज नुक्सान पंहुचाता है। इम्यून सिस्टम को लेकर अलग अलग प्रोफेशनल्ज की अलग अलग राय है। अनेक दवाएं उपलब्ध हैं और कई तरह के फल व सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है, सप्लीमेंट भी मौजूद हैं।                                                                  इतना होने के बाद भी एक सुर में सभी मानते हैं कि नियमित व्यायाम करने से शरीर का इम्यून सिस्टम प्रतिरोधक क्षमता बेहतरीन रहता है। लॉकडाउन में घर में रह कर व्यायाम को नया आयाम मिला है। इस बात की पुष्टि इंस्टाग्राम में 78 हजार से ज्यादा फोलोवर वाली फिटनेस ट्रेनर शिप्रा राजपूत ने कही।                                                                  एक अखबार को दिए आनलाइन इंटरव्यू के दरम्यान हुए सवाल के जवाब में शिप्रा ने कहा कि घर में रहते हुए भी व्यायाम किया जा सकता है। रस्सी कूदना, जागिंग, पुश- अप व माउंटेन कलाइम्बिगं इत्यादि। लोग चाहें तो योग के जरिए भी अपने को स्वस्थ रख सकते हैं।                                                                                                              एक रोचक सवाल था कि वो क्या कहलाना पसंद करेंगी फिटनेस ट्रेनर या फिटनेस माडल ? इस पर शिप्रा ने कहा कि माडल बनना ज्यादा अच्छा है, क्योंकि ट्रेनर केवल सिखाते हैं जबकि माडल को सिखाने के साथ साथ खुद को भी तराशे रखना पड़ता है और लोग उन्हें फोलो भी करते हैं।                                                                                                न्यु- कमर्स के बारे मे पूछे गए सवाल पर शिप्रा बोली कि बच्चों को डटकर अपने हिस्से की मेहनत करनी चाहिए, कभी भी गिव-अप नहीं करना चाहिए। मंजिल मिलने तक ही नहीं बल्कि मंजिल पर पहुंच कर भी मेहनत करनी चाहिए। उनका मानना है कि हमेशा खुले दिल और दिमाग़ से सकारात्मक विचारों का स्वागत किया जाना चाहिए। शिप्रा इंस्टाग्राम पर बेहद मशहूर फिटनेस माडल कम ट्रेनर है। कई अखबारों में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शिप्रा को इंस्टाग्राम पर @shipra.fitness पर फॉलो किया जा सकता है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
विरासते पंजाब कार्यक्रम में पंजाबी आर्ट ग्रुप अकादमी ने भांगड़ा-गिद्दा कप जीता मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्सॉटिक 2025 एवं इंडिया एक्सॉटिक जूनियर का भव्य आयोजन मदर्स डे: अनीता मिड्डा, शैली तनेजा और पायल को मिला विशेष सम्मान जी.वी एंटरटेनमेंट ने मनाया मदर्स डे, मदर्स डे किरण जीत कौर जंडू और स्वीट निवेदिता मदर्स डे क्वीन विजेता घोषित जीवी एंटरटेनमेंट ने गरिमा का सीजन 3 में मनाया महिला दिवस और मस्ती के साथ खेली फूलों की होली, विमेन डे कवीन माधुरी व ऋतु बनीं विमेन डे क्वीन जीवी एंटरटेनमेंट ने वैलेंटाइन डे पार्टी सीजन -3 डांस मस्ती के साथ मनाया ऋतु डिज़ाइन की फाउंडर श्रीमती निशा भटेजा को इंटरनेशनल प्राइड अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा जीवी एंटरटेनमेंट ने गरिमा का सीजन 3 करवा चौथ उत्सव बड़े हर्षोउल्लास से मनाया पर्यटन स्थल काजा में खुला जाइका वानिकी परियोजना का आउटलैट, विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन आरती राणा बनी डांडिया क्वीन