Wednesday, 06 May 2026
Breaking News
DRUG TRAFFICKER SUPPLYING CHARAS FROM HIMACHAL APPREHENDED IN PINJORE KAMAL SISODIYA CELEBRATES HER BIRTHDAY WITH DIFFERENTLY-ABLED AND UNDERPRIVILEGED SECTIONS PGIMER CELEBRATES SECOND ANNUAL ‘SARATHI DAY’, HONOURS SPIRIT OF VOLUNTARY SERVICE AND TRANSFORMATIVE PATIENT CARE JOURNALISTS EXHORTED TO BE "CARRIERS OF LIGHT, NOT JUST NEWS  LUDHIANA BECOMES THIRD CITY IN PUNJAB TO ADOPT INTELLIGENT TRAFFIC MANAGEMENT SYSTEM  WOMEN AND CHILD WELFARE SOCIETY INAUGURATES NEW SESSION WITH FRESH BATCH POWER SUPPLY WILL REMAIN OFF FROM 11 AM TO 3 PM DUE TO ERRECTION OF NEW 11 KV FEEDER RAIN HITS WHEAT STOCKS IN MANDIS, COMMISSION AGENTS BLAME DELAYED LIFTING DEFENDING CHAMPIONS MINERVA ACADEMY BREAK JAMSHEDPUR RESISTANCE IN ADDED TIME POWER MINISTER SANJEEV ARORA REVIEW RESTORATION EFFORTS AFTER STORM DAMAGE; APPLAUDS PSPCL FOR GREAT EFFORTS
Haryana Trending

विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी

प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ ने पंचकूला शक्तिकेंद्र प्रमुखों को किया एक्टिव, वार्ड अनुसार बैठकों का निर्देश, ‘हमारा प्रत्याशी कमल का फूल’ की भावना के साथ पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट – अजय मित्तल
कार्यकर्ता निर्माण भाजपा की कार्य संस्कृति का अहम् हिस्सा – अजय मित्तल

 फेस2न्यूज/पंचकूला,

पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 2014 से हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने से जहां एक तरफ भाजपा ने ज़मीनी स्तर पर संगठन का अच्छा ख़ासा विस्तार किया है वही दूसरी तरफ पार्टी में चुनावी राजनीति (इलेक्टोरल पॉलिटिक्स) की दृष्टी से तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने एरिया में अच्छी साख भी बनाई है।

जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने बताया कि पंचकूला नगर निगम के लगभग सभी वार्डो से भाजपा को शानदार जीत दिलवाने में सक्षम कार्यकर्ताओ की भरमार है। अजय मित्तल ने कहा, भाजपा में सांगठनिक कार्यो के साथ साथ कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया चलती रहती है, साथ ही उनमे कुशल नेतृत्व के गुणों का विकास करना भाजपा की कार्य संस्कृति का एक अहम् हिस्सा है। अजय मित्तल ने बताया कि एक दौर था जब हमें पार्षद का चुनाव लड़वाने के लिए कार्यकर्ता ढूंढ़ने पड़ते थे, परन्तु आज परिस्थितिया बिलकुल भिन्न है। मित्तल ने कहा, केंद्र, राज्य और नगर निगम की हमारी ट्रिपल इंजन की सरकारों ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों और जन सेवा के कार्यों से पंचकूला की जनता का दिल जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा, भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओ का एक विशाल संगठन है जहां शीर्ष नेतृत्व के प्रत्येक निर्णयों को संगठन का आदेश मान कर कार्य करने की परंपरा है। ‘हमारा प्रत्याशी कमल का फूल’ की भावना के साथ पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी समर में उतरने को सज्ज है।

अजय मित्तल ने बताया, बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच चुनाव लड़ने को इच्छुक तमाम कार्यकर्ताओ ने अच्छी संख्या में अपने आवेदन पार्टी मुख्यालय पंचकमल में जमा करवाए है, आवेदन देने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक तय की गयी है।

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा पंचकूला नगर निगम चुनाव हेतु कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर को प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन से पंचकूला निगम चुनाव में पार्टी को भारी लाभ होगा। अजय मित्तल ने बताया, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ ने बुधवार को पंचकूला विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को पार्टी मुख्यालय बुला कर बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया एवं सुझाव मांगे।