Saturday, 07 November 2026
Breaking News
धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक
हरियाणा Trending

धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर

पंचकूला :  धनतेरस व दीपावली के पावन अवसर पर खुशियाँ बाँटने और मानव सेवा का संदेश देते हुए समाजसेवी अमित कवात्रा व किरण कवात्रा ने अपनी पोती जेयना कवात्रा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला के माध्यम से सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर लंगर लगवाया। इस दौरान वहाँ मौजूद श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को स्नेहपूर्वक ब्रेड पकौड़ा, हलवा व चाय वितरित की गई तथा धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि धनतेरस और दीपावली हमें सुख-समृद्धि की कामना के साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देते हैं। त्योहारों की सार्थकता तब और बढ़ जाती है, जब हम जरूरतमंद लोगों को भी अपनी खुशियों में शामिल करते हैं। गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी की प्रेरणा से संस्था निरंतर मानव सेवा के कार्यों में जुटी है। उन्होंने कवात्रा परिवार के सेवा भाव की सराहना करते हुए जेयना कवात्रा के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अमित कवात्रा व किरण कवात्रा ने कहा कि त्योहारों के इस शुभ समय में अपनी पोती के जन्मदिवस की खुशियाँ श्रमिकों और जरूरतमंदों के साथ बाँटकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला। दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना उनके परिवार के लिए इस अवसर का सबसे सुंदर उपहार है।

इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रिशी सरल विश्वास, देवरिशी, मदन नागपाल, सुजाता नागपाल, सत्य भूषण खुराना, शत्रुघन कुमार, रमेश कुमार व नितेश कुमार ने लंगर वितरण में सेवा की।

विश्वास फाउंडेशन ने कवात्रा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। संस्था ने अपील की कि रोशनी के इस पर्व पर अपने घरों के साथ किसी जरूरतमंद के जीवन में भी आशा, अपनत्व और खुशियों का दीप जलाएँ।

0 Comments