Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
खेल Trending

एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  जे.एस. कलेर/जीरकपुर

जीरकपुर के पीरमुछाला क्षेत्र की जीया ने 18 से 28 अक्तूबर तक चीन में आयोजित 19वीं एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में महिला रोलर हॉकी वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक जीत अपने देश, माता पिता, स्कूल के साथ साथ जीरकपुर का भी नाम रोशन किया।

जीया की जीत पर डेराबस्सी विधानसभा के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीया और उसके परिवार को सम्मानित करते हुए आगे भी इसी प्रकार खेलों में प्रदर्शन कर देश व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहने का आशीर्वाद दिया। जीया भवन विद्यालय चंडीगढ़ की छात्रा है और वर्तमान में 11वीं कक्षा में है। जीया शिक्षा, खेल और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। उसे स्केटिंग का शौक है और उसने 9 साल की उम्र में स्केटिंग हॉकी खेलना शुरू की थी। उसने स्टेट, जोनल, ओपन टूर्नामेंट में पदक और ट्रॉफियां जीतीं हैं।

जिया ने बताया कि वह टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाती है। इस दौरान विधायक रंधावा कहा कि हमें गर्व है कि हमारे शहर की बेटी ने जिरकपुर शहर और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने जीया के माता-पिता और पूरे परिवार को बधाई दी, वहीं उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी अपील की युवाओं को नशे को छोड़कर खेलों से जुड़ना चाहिए और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए ऐसे पदक लाए जाने चाहिए।

(SUBHEAD)रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगवाई वाली उनकी युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रयासरत है, उन्होंने कामना की सरकार के ठोस प्रयासों से राज्य जल्द ही खेल के क्षेत्र में देश भर में अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर बड़ा जोर दिया है। इसका नतीजा यह है कि हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में पंजाबियों ने 19 पदक हासिल किए हैं, जो एशियाड की शुरुआत से लेकर अब तक के राज्यों में सबसे ज्यादा पदक हैं।

रंधावा ने आगे कहा कि पंजाबियों को अपनी पसंद के हर क्षेत्र में जीत हासिल करने की अदम्य भावना का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते पंजाबियों ने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया भर में अपनी काबिलियत साबित की है।