Monday, 20 April 2026
Breaking News
श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी
चंडीगढ़ Trending

मूक-बधिर दंपति की लापता बेटियों के मामले में पुलिस की निष्क्रियता मीडिया द्वारा प्रकाश में लाए जाने पर मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
सेक्टर 21, चण्डीगढ़ निवासी मूक-बधिर दंपति की 2 युवा बेटियों के पिछले कई दिनों से लापता होने व एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी चण्डीगढ़ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई ना किए जाने पर पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एसएसपी, चण्डीगढ़ को नोटिस जारी किया है, साथ ही नोटिस की प्रति चंडीगढ़ के गृह सचिव को भी प्रेषित की है।
कमीशन के चेयरपर्सन माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस संत प्रकाश ने चण्डीगढ़ पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सारे मामले की जानकारी एसएसपी से सांझा करे व एसएसपी मामले की सुनवाई की तारीख 15 जनवरी को आयोग के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखें।
मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का स्वत: संज्ञान लेने से जहां पुलिस विभाग में हलचल है, वहीं लापता लड़कियों के माता-पिता को मामले में कार्रवाई होने की उम्मीद जागी है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के जिला प्रधान मनु भसीन की अगुआई में गत रोज मूक बधिर दंपति तथा उनके रिश्ते नातेदारों व अड़ोसी-पड़ोसियों ने चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में मीडिया कर्मियों के समक्ष सारा मामला बयान किया था व अपनी व्यथा उजागर की थी, जिस पर मीडिया में कवरेज आई थी। भसीन ने पुलिस की कार्यशैली के साथ-साथ सड़कों पर करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की नाकामी पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा था कि ये कैमरे सिर्फ आम जनता के चालान काट कर उन्हें परेशान करने के लिए ही लगाए गए हैं।