Sunday, 29 November 2026
Breaking News
हरियाणा की बेटियों ने कबड्डी में फिर लहराया परचम, 52वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक: कृष्ण लाल पंवार  ट्रेन संख्या 04633 के अत्यधिक विलंब से यात्री परेशान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रेलवे प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग भारतीय सीमा पर सैंकड़ों विद्यार्थियों की देशभक्ति देख पाकिस्तानी हैरान मॉकड्रिल: सायरन बजते ही सिविल डिफेंस ने किया ब्लैक-आउट, रेस्क्यू, फायर फाइटिंग, ऑल क्लियर  गुजरात के राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे 30 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए सांसदों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को सौंपा मांग-पत्र चण्डीगढ़ कांग्रेस की जॉइंट सेक्रेटरी सोनिया जैसवाल ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा देश भर के लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मणों को अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे : यशपाल तिवारी गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा
चंडीगढ़ Trending

ट्रेन संख्या 04633 के अत्यधिक विलंब से यात्री परेशान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रेलवे प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग

चण्डीगढ़ : ट्रेन संख्या 04633 (पूर्णिया–फिरोजपुर स्पेशल) के अत्यधिक विलंब से यात्रियों को हो रही परेशानी का मामला अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने तथा रेलवे प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।

राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04633 का पूर्णिया जंक्शन से निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 5:59 बजे और छपरा जंक्शन से दोपहर 2:15 बजे है। इसके बावजूद ट्रेन के परिचालन में अत्यधिक देरी के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रेलवे स्टेशनों पर घंटों बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, ट्रेन के विलंब के संबंध में यात्रियों को समय पर और सही जानकारी नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

अरविंद कुमार सिंह ने पत्र में कहा कि आम नागरिक रेलवे पर भरोसा करके अपनी यात्रा की योजना बनाते हैं। ऐसे में यात्रियों के समय, सुविधा और सम्मान का ध्यान रखना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। ट्रेन का अत्यधिक विलंब होना और यात्रियों को उचित जानकारी नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि इस मामले को रेल मंत्रालय और संबंधित रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। साथ ही ट्रेन के विलंब के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, परिचालन जल्द सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए यात्रियों को ट्रेन की स्थिति की समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के साथ रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

गौरतलब है कि अरविंद कुमार सिंह ने 28 नवंबर 2026 की यात्रा के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने पत्र में पीएनआर संख्या और यात्रा संबंधी विवरण भी उपलब्ध करवाए हैं।

0 Comments