Sunday, 29 November 2026
Breaking News
भारतीय सीमा पर सैंकड़ों विद्यार्थियों की देशभक्ति देख पाकिस्तानी हैरान मॉकड्रिल: सायरन बजते ही सिविल डिफेंस ने किया ब्लैक-आउट, रेस्क्यू, फायर फाइटिंग, ऑल क्लियर  गुजरात के राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे 30 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए सांसदों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को सौंपा मांग-पत्र चण्डीगढ़ कांग्रेस की जॉइंट सेक्रेटरी सोनिया जैसवाल ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा देश भर के लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मणों को अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे : यशपाल तिवारी गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब
पंजाब Trending

भारतीय सीमा पर सैंकड़ों विद्यार्थियों की देशभक्ति देख पाकिस्तानी हैरान

फाजिलका: सीमा सुरक्षा बल के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फाजिलका के हरि नारायण बाल विद्यालय के लगभग 300 नन्हे विद्यार्थी फाजिल्का के सादकी बॉर्डर पर कार्यक्रम पेश करने पहुंचे।

बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान और बीएसएफ के पुराने सहयोगी लीलाधर शर्मा ने बताया कि नन्हे विद्यार्थियों ने बीएसएफ अधिकारियों व जवानों पर पुष्पवर्षा कर देशभक्ति के गीतों व कविताओं के माध्यम से देशभक्ति के सामूहिक गीत गाए और भांगड़ा डाला। बच्चों की देशभक्ति देखकर पाकिस्तानी सीमा पर खड़े पाक रेंजरों ने दांतों तले उंगलियां दबाते हैरानी प्रकट की।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के मनु सेतिया, सोनिया सेतिया व समाजसेवक लीलाधर शर्मा ने मिलकर 139वीं बटालियन के कमांडेंट श्री रवि शंकर त्रिवेदी, कंपनी कमांडर धर्माराम जाट, अन्य अधिकारियों और जवानों में मिठाइयां भेंट की और स्मृति चिन्ह भेंट किया। बीएसएफ द्वारा सभी को चायपान और नाश्ता भी करवाया गया। सीमा पर पौधारोपण भी किया गया।

0 Comments