Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
 भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली
चंडीगढ़ Trending

भूख से आज़ादी के लिए भंडारे लगाएं: अमिताभ रूंगटा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)पंचकूला: इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सबको भूख से आज़ादी का संकल्प लेना चाहिए और संपन्न भारतीयों को दिल खोल कर अन्नदान करना चाहिए। श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के प्रधान सेवादार श्री अमिताभ रूंगटा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह आह्वान करते हुए, पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक भंडारे का आयोजन किया।

श्री रूंगटा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस 72वें भंडारे के अवसर पर कहा कि अन्नदान को सभी प्रकार के दानों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। भंडारे में हम सभी आगंतुकों को भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

भंडारे में भोजन वितरण की व्यवस्था में रूंगटा परिवार के जिन सदस्यों और स्वयंसेवकों ने हाथ बंटाया उनमें अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। भंडारे में बड़ी तादाद में गरीब तबके के लोगों ने भाग लिया।