Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
चंडीगढ़ Trending

बारिश के बीच भंडारा आयोजित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  पंचकूला:  शहर की एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था- श्री श्याम करुणा फाउंडेशन की ओर से आज यहां रिमझिम बारिश के बीच एक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन वितरण का लाभ उठाया।

संस्था की ओर से यह 69वां भंडारा था। भंडारा वैन को पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रोका गया, जहां दाल, सब्जी, चावल और चपाती का वितरण किया गया।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के प्रधान सेवादार, अमिताभ रूंगटा ने इस अवसर पर कहा कि लोगों की सेवा करके उन्हें एक अद्भुत शांति की अनुभूति होती है। वह गायों की सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं और इसके लिए वह बाकायदा एक गौशाला में अपना समय और सेवाएं अर्पित करते हैं।

भंडारे के प्रबंधन में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा आदि स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।