Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

मलेरकोटला का 10वीं कक्षा का छात्र गौतम युवा वैज्ञानिक चयनित

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल, बरनाला 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा पंजाब के मलेरकोटला के गौतम गुप्ता को युवा वैज्ञानिक चुना गया है। इसरो द्वारा यह चयन गत दिनों आयोजित किए युविका-2023 कार्यक्रम में किया गया। ताकि युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में उभरते रुझान में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान हासिल किया जा सके। गौतम गुप्ता मलेरकोटला के सर्वहितकारी विद्या मंदिर का 10वीं कक्षा का छात्र है।

(MOREPIC1)इं(SUBHEAD)डियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) देहरादून द्वारा गत 14 मई से 26 मई के दौरान आयोजित आवासीय प्रशिक्षण युविका-2023 कार्यक्रम में प्रतिभागियों का चयन कक्षा 8 या आखिरी परीक्षाओं में प्राप्त अंकों, ऑनलाइन क्विज में प्रदर्शन, विज्ञान उत्सव में भागीदारी, ओलंपियाड रैंक, स्काउट व गाइड, एनसीसी, एनएसएस सदस्यता के मापदंडों के आधार पर (पिछले 3 वर्षों में स्कूल/जिला/राज्य/और राष्ट्रीय स्तर पर) किया गया। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में देशभर से 350 विद्यार्थी शीर्ष युवा वैज्ञानिक के रूप में चुने गए।

गौतम गुप्ता का युवा वैज्ञानिक चुने जाने को लेकर मलेरकोटला के सर्वहितकारी विद्या मंदिर से संबंधित शिक्षण संस्थान के अतिरिक्त पूरे प्रदेश द्वारा गौतम के परिवार को बधाई दे रहे हैं। अग्रवाल समाज ने गौतम के परिवार को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी हैं।

0 Comments