फेस2न्यूज /मोहाली
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (एमआईएचएम) और मैक्स इंडिया फाउंडेशन (एमआईएफ) साथ मिलकर स्केल (सीनियर केयर एडवांसमेंट थ्रू लर्निंग एंड एविडेंस / SCALE) पहल कर रहे हैं। एमआईएफ की मल्टी-ईयर सीएसआर ग्रांट से समर्थित यह पहल रिसर्च और जानकारी के जरिए भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की संख्या के लिए बेहतर केयर मॉडल तैयार करने में मदद करेगी।
पहल में कंज्यूमर बिहेवियर, वर्कफोर्स पार्टिसिपेशन, सोशल इंक्लूजन, ऑपरेटिंग और केयर डिलीवरी मॉडल्स व उनकी फाइनेंसिंग और टेक्नोलॉजी अपनाने जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा। अंतरा सीनियर केयर इस पहल की फाउंडिंग इंडस्ट्री पार्टनर होगी और सीनियर केयर सेक्टर के साथ स्केल की भागीदारी को मजबूत करने में सहयोग करेगी।
इस पहल से जुड़े एमओयू का आदान-प्रदान तारा सिंह वचानी, मैनेजिंग ट्रस्टी, मैक्स इंडिया फाउंडेशन और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, अंतरा सीनियर केयर और डीन मदन पिल्लुतला के बीच किया गया। इस मौके पर रजित मेहता, एमडी, मैक्स इंडिया लिमिटेड और सीईओ, अंतरा सीनियर केयर; ईशान खन्ना, सीईओ, अंतरा असिस्टेड केयर सर्विसेस; सारंग देव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट, आईएसबी; कार्तिक बालकृष्णन, डिप्टी डीन- फैकल्टी एंड रिसर्च, आईएसबी; और डीएनवी कुमार गुरु, सीनियर डायरेक्टर- एडवांसमेंट, एलुमनी एंगेजमेंट एंड एक्सटर्नल रिलेशंस, आईएसबी उपस्थित रहे।
आईएसबी के हैदराबाद कैंपस में स्टेकहोल्डर राउंडटेबल के साथ शुरू की गई स्केल पहल में रिसर्चर्स, सीनियर केयर इंडस्ट्री से जुड़े लोग और क्लिनिशियंस एक साथ काम करेंगे। इसका उद्देश्य बुजुर्गों की बदलती केयर जरूरतों को समझना और जरूरी क्षेत्रों में आगे की कार्रवाई के लिए प्राथमिकताएँ तय करना है।
प्रोफेसर सारंग देव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट, आईएसबी, ने कहा, “भारत ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, यहाँ बुजुर्गों की बढ़ती आबादी की जरूरतों और उम्मीदों के चलते हमें यह फिर से सोचना होगा कि उनके लिए सिस्टम, सर्विसेस और मार्केट्स को किस तरह तैयार किया जाए। स्केल इस चुनौती को मैनेजमेंट और रिसर्च पर आधारित नजरिए से देखता है। इसमें फाइनेंसिंग, टेक्नोलॉजी, वर्कफोर्स पार्टिसिपेशन, कंज्यूमर और प्रोड्यूसर बिहेवियर और सोशल इंक्लूजन जैसे क्षेत्रों में बिजनेस, हेल्थकेयर ऑर्गेनाइजेशंस और पब्लिक इंस्टीट्यूशंस की भूमिका को समझा जाएगा।
तारा सिंह वचानी, मैनेजिंग ट्रस्टी, मैक्स इंडिया फाउंडेशन, ने कहा, “भारत में जनसंख्या में हो रहे बदलाव हमारे लिए यह समझने का एक अवसर है कि सीनियर्स किस तरह ज्यादा स्वस्थ, आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकते हैं। लोगों की उम्र बढ़ने के साथ सीनियर्स स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, जीवन में उद्देश्य, सम्मान और अपनी पसंद को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
पंजाब
Trending
आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल