Sunday, 22 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
पंजाब Trending

अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़

परिवार का आरोप—अजय के मृत्यु से पहले दिए गए बयान के बावजूद पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की

अबोहर :  पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ एक बार फिर अबोहर के अजय कुमार के परिवार के साथ विधानसभा के बाहर धरने में शामिल हुए। परिवार ने कल भी विधानसभा के बाहर धरना दिया था।

अजय कुमार को पिछले महीने अबोहर में एक मंदिर के बाहर गोली मारी गई थी और 19 अक्टूबर को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिवार का आरोप है कि मृत्यु से पहले अजय द्वारा दिए गए बयान के बावजूद पुलिस ने असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यह भी उल्लेखनीय है कि अजय के भाई की गवाही के आधार पर अबोहर के बहुचर्चित 2015 के भीम हत्याकांड में आरोपियों को सजा हुई थी। अब परिवार उन्हीं लोगों पर अजय की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहा है।

इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने मांग की कि सरकार अजय कुमार के मृत्यु से पहले दिए गए बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करे। उन्होंने कहा, “इस बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए हमें बार-बार यहाँ आने को मजबूर होना पड़ रहा है। फिर भी न तो मुख्यमंत्री और न ही उनकी सरकार के किसी मंत्री में इस परिवार की फरियाद सुनने का साहस है।”

जाखड़ ने आरोप लगाया कि परिवार जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रहा है, वह मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल का चहेता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन अजय की हत्या हुई, उसी दिन केजरीवाल ने स्वयं उसे आशीर्वाद दिया था।

आम आदमी पार्टी पर राजनीति का अपराधीकरण करने का आरोप लगाते हुए जाखड़ ने कहा कि पार्टी आपराधिक तत्वों को राजनीति में ला रही है। उम्रकैद की सजा पाए और जमानत पर बाहर आए “अपराधी” को पुलिस सुरक्षा देना तथा उसके गलत कामों पर पर्दा डालना आप सरकार के दोहरे मापदंडों को दर्शाता है। “जिस शहर में पुलिस को एक अपराधी की सेवा में लगा दिया जाए, वहाँ आम लोगों की दुर्दशा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।”

जाखड़ ने आगे आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने पंजाब नेशनल बैंक के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से ₹220 करोड़ का बैंक घोटाला किया। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने उसे पुलिस सुरक्षा दी है, ताकि बैंक उसकी संपत्तियों की नीलामी करके अपना बकाया वसूल न कर सके।  “गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के प्रति आप का लगाव अब खुलकर सामने आ गया है।”

जाखड़ ने कहा कि जब तक विधानसभा का सत्र चलेगा, वह हर दिन परिवार के साथ धरने में शामिल होंगे।

इस अवसर पर अजय की माँ और बहन ने लगाया कि हत्या करने वाले व्यक्ति ने अपने “राजनीतिक संरक्षक” “शोली” का नाम लेते हुए लोगों को धमकाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसी व्यक्ति को आम आदमी पार्टी ने अबोहर का प्रमुख नियुक्त किया है।

अजय का शव अभी भी अबोहर के सिविल अस्पताल में रखा है, जहाँ समाज के लोग भी न्याय की मांग को लेकर धरना जारी रखे हुए हैं।

0 Comments