Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

सीबीएसई की ओर से घोषित 12वीं कॉमर्स के नतीजों में श्रुतीज कॉमर्स वर्ल्ड के छात्रों का डंका

Read in:Hindi

अकाउंट विषय में कोचिंग सेंटर के छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन

चंडीगढ़ : सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से घोषित बारहवीं के नतीजों में चंडीगढ़ के सेक्टर 46 स्थित प्रतिष्ठ कोचिंग सेंटर 'श्रुतीज कामर्स वर्ल्ड' में कामर्स स्ट्रीम के तहत अकाउंट्स विषय की कोचिंग ले रहे बच्चों ने उम्मीद मुताबक शानदार प्रदर्शन किया है।

कोचिंग  सेंटर की संचालक मैडम श्रुति ने बताया कि उनके यहां विभिन स्कूलों के कोचिंग ले रहे बच्चों ने इस वर्ष भी सीबीएसई के घोषित नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने बताया कि उनके चार स्टूडेंट्स ने अकाउंट्स विषय में 100 प्रतिशत और चार ही स्टूडेंटन्स ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किये है। इसके साथ ही सेंटर के 58 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किये है। उन्होंने सक्सेस मंत्र बताया कि उनके यहां छोटे बैच होने के कारण कोचिंग लेने वाले प्रत्येक बच्चे पर फोकस रहता है। बारहवीं परीक्षा के परिणाम घोषित होने की बाद श्रुतीज कामर्स वर्ल्ड में अपनी मैडम श्रुति को बधाई देने वाले बच्चों का तांता लगा रहा। मैडम श्रुति ने बताया के उनके सेंटर में ग्यारहवीं से लेकर बीकॉम फाइनल तक के कामर्स स्टूडेंट्स को अकाउंट्स विषय की कोचिंग दी जाती है। मैडम श्रुति ने बारहवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को बधाई देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की और उनके साथ केक काटकर जश्न मनाया।