Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

केंद्र सरकार भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने हेतु अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति प्रकट करें : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज

Read in:Hindi

हिंदू राष्ट्र के नाम पर किसी को भी डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी के पूर्वज अतीत में सनातनी हिंदू ही थे
राष्ट्रोत्कर्ष अभियान यात्रा के तहत पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी तीन दिवसीय प्रवास के तहत पधारे हुए हैं पंचकूला

पंचकूला : आदि शंकराचार्य परंपरा के 145वें शंकराचार्य पूज्यपाद निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के पंचकूला प्रवास के दौरान एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के 15 देश इस वक्त हिंदू राष्ट्र बनने के लिए भारत के रुख का इंतजार कर रहे हैं।

न्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति प्रकट करें तो यह 15 देश तो अपने को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए उत्सुक दिखाई दे ही रहे हैं इसके अलावा बाद ये श्रृंखला और भी बढ़ती जाएगी। उन्होंने अपने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आरएसएस सहित कोई भी राजनीतिक संगठन खुलकर हिंदू राष्ट्र की बात नहीं कर सकता लेकिन जब हमारे जैसे संगठन हिंदू लहर पैदा कर देंगे तब यह लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए नकल करना प्रारंभ कर देंगे।

(SUBHEAD)उन्होंने फिर दोहराया कि हिंदू राष्ट्र के नाम पर किसी को भी डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी के पूर्वज अतीत में सनातनी हिंदू ही थे। उन्होंने कहा कि जब मैं हिंदू राष्ट्र की बात करता हूं तो देश का कोई भी राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक संगठन इसका विरोध नहीं कर सकता क्योंकि हम तथ्यों के आधार पर बात करते हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद विषय पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अदालत की प्रक्रिया में यह केस भविष्य में लंबा खिंचेगा।   आज तक किसी ने भी हिंदू राष्ट्र मार्ग पर चलने के लिए गंभीरता से कार्य नहीं किया। सभी केवल कागजी ब्यानबाजी तक सीमित रहे हैं लेकिन अब हम मैदान में खुलकर हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान कर हर सनातनी घर से हिंदू सैनिक पैदा करेंगे। बहुत जल्द हिंदू लहर पैदा कर देश के करोड़ों लोगों को संगठन के साथ जोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने से पहले मेरे पास घंटों बैठकर कई ज्वलंत मुद्दों पर लम्बी वार्तालाप किया करते थे लेकिन अब प्रोटोकॉल एवं अन्य मजबूरियों के कारण भेंट करना संभव नहीं है लेकिन वे हमारी बात को अब भी ध्यान से सुनते हैं।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल आदि ने शंकराचार्य जी से आर्शीवाद लिया।