Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

माता गुजरी और साहिबजादों की शहादत पर उनकी याद में लंगर का आयोजन

Read in:Hindi

दीपक सिंंह /चंडीगढ़

गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब सेक्टर 28 में माता गुजरी जी व साहिबजादों की शहादत पर उनकी याद में ब्रेड पकोड़ों का लंगर लगाया गया। लंगर की शुरुआत नानकसर गुरुद्वारा साहब से बाबा गुरदेव सिंह जी ने की।

लंगर श्री गुरु रामदास सेवक जत्था सेक्टर 28 व समूह साध संगत चंडीगढ़ वालों के सहयोग से लगाया गया। इस लंगर में प्रधान मनजीत सिंह,श्री गुरु रामदास सेवक जत्था, कृपाल सिंह खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था चंडीगढ़, हरदीप सिंह बुटेरला, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह ने पूरे तन, मन व धन से सेवा की।

बाबा गुरदेव सिंह ने कहा कि जो कौम अपने शहीदों को और उनकी शहादत को भूल जाती है, वह कौम कभी भी तरक्की नहीं कर सकती। हमें हमेशा अपने धर्म के और अपनी कौम के रक्षकों को याद रखना चाहिए।

0 Comments