आर के शर्मा/चंडीगढ़
पंजाब में नशे का कारोबार लगातार अपने पैर पसार रहा है। पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाएं भी इस नशा तस्करी में उतर गई हैं। पंजाब से नशे को खत्म करने लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन पंजाब में नशे की तस्करी नहीं रुक पा रही है !शुक्रवार को यशस्वी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले “धुआँ – धुआँ जिंदगी” नाटक का मंचन सेक्टर 17 प्लाजा में किया गया .नाटक को बरिंदर सिंह द्वारा लिखित है जिसका निर्देशन दलजीत सिंह ने किया .
बरिंदर सिंह ने बताया की सिटी थेटर आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों ने नाटक के जरिए संदेश दिया कि आज के दौर में युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद करने पर तुला है। इस नाटक के जरिये कलाकारों ने बताया कि नशे के चंगुल में फंसने वाले युवाओं की भविष्य में कैसी दुर्गति होने वाली है।युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। इसके लिए वह किसी को नशा करते हुए देखते हैं, तो उसके बारे में उसके परिजनों को बताकर उसे इससे छुटकारा दिलाए।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दें। नशे को खत्म करने में जहां तक संभव हो, नशे से छुटकारा दिलाने में भरपूर प्रयास करे। नाटक में कलाकार रंजीत सिंह, सोरब दीप सिंह ओर जोन ने अपने अभिनय से लोगो को जागरूक किया। नाटक को देखने के लिए स्थानीय लोगों भी पहुंचे।