Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में ज्यूडिशियल एस्पिरेन्ट्स ने डर के मारे मुंह ढककर किया धरना प्रदर्शन

Read in:Hindi

सिविल जजों के चयन में अनियमितताएं का आरोप लगाया

आर के शर्मा /चंडीगढ़

चंडीगढ़ ज्यूडिशल एस्पिरेन्ट्स यूनियन ने स्टूडेंट सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन व जानकारी दी कि एग्जाम के रिकॉर्ड में अनियमितताएं बिल्कुल स्पष्ट हैं, जिससे साफ होता है कि या तो चयन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं, या उम्मीदवारों के साथ लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में भेदभाव किया जाता है या परीक्षा इतनी तेजी से आयोजित की जाती है कि उम्मीदवार प्रक्रिया को चुनौती देने में सक्षम नहीं होते हैं ।

उन्होंने जुडिशल एग्जाम में अनियमितताओं की जांच की मांग की । धरना चंडीगढ़ जुडिशल एस्पिरेन्ट्स यूनियन की तरफ से लगाया गया था ।