Friday, 17 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ में अखिल भारतीय संत समिति द्वारा राष्ट्र रक्षार्थ राष्ट्रीय जन जागृति संत महासम्मेलन 28 से

Read in:Hindi

भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के पक्ष में, हिन्दुओं के धर्मांतरण व लव जिहाद को रोकने के विषयों पर होगी चर्चा

आर के शर्मा /चंडीगढ़  

अखिल भारतीय संत समिति द्वारा चण्डीगढ़ में राष्ट्र रक्षार्थ तीन दिवसीय राष्ट्रीय जन जागृति संत महासम्मेलन 28 से शुरू होने जा रहा है। समिति के अध्यक्ष स्वामी डॉ. दिनेश्वरानन्द ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि ये महासम्मेलन सेक्टर 19 स्थित अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि मिशन के परिसर में होगा जिसमें भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के पक्ष में, हिन्दुओं के धर्मांतरण व लव जिहाद को रोकने के विषयों पर चर्चा होगी।

(MOREPIC1)इस समारोह में देश भर से 127 सम्प्रदायों के प्रमुख व प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनमें प्रमुखतया पातालपुरी, काशी के पीठाधीश्वर महंत बालक दास, हिन्दू रक्षा सेना, हरिद्वार के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी व संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रकाशानंद महाराज आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हिन्दुओं के धर्मांतरण व लव जिहाद आज के समय के अंत्यंत ज्वलंत मुद्दे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए पंजाब से शुरुआत की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो देश भर से पांच लाख साधू-संत धर्म क्वी रक्षार्थ राज्य की सड़कों पर उतर आएंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. दिनेश्वरानन्द ने बताया कि 28 व 29 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से डेढ़ बजे तक व दोपहर अढ़ाई बजे से 5.30 बजे तक महासम्मेलन होगा जबकि 30 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से डेढ़ बजे तक एक सत्र में ही कार्यक्रम होगा। तीनों दिन दोपहर डेढ़ बजे तक संत प्रसाद बरताया जाएगा।