Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब

सरकारी स्कूल 100 गज एरिया में तंबाकू बेचने के आरोप में की कार्रवाई

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
सेहत विभाग ने शिकायत के आधार पर ढकोली क्षेत्र के किशनपुरा गांव के सरकारी स्कूल के 100 गज दायरे में बीड़ी सिगरेट व तंबाकू बेचने के आरोप में दो दुकानदारों का सामान जब्त किया है और उनके चालान भी किए है। सेहत विभाग ढकोली को अमनदीप नामक एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी कि किशनपुरा के सरकरी स्कूल के नजदीक तंबाकू व सिगरेट आदि बेची जा रही है। स्कूल के बच्चे भी सिगरेट व तंबाकू का सेवन करते देखे गए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने सेहत विभाग से की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेहत विभाग के कर्मचारी लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी थी 100 गज एरिया में 3 दुकानदार धड़ड़ले से नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस की सहायता से रेड की गई तो मौके पर एक दुकान बंद थी और दुकानें खुली थी। जिनसे करीब 4 किलो तंबाकू व 5 पैकट विदेशी सिगरेट बरामद की गई और उनके चालान भी किए गए। उन्होंने बताया कि यदि दुकनदार स्कूल के 100 गज एरिया में दुबारा नशीले पदार्थ बेचते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया की यदि उनके पास विदेशी सिगरेट का बिल हुआ तो बिल देखने के बाद सिगरेट वापिस कर दी जाएगी, लेकिन स्कूल के आसपास बेचने की इजाजत नही दी जाएगी।