Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर पार्किंग फीस लगाना चंडीगढ़ प्रशासन का तुगलकी फरमान: प्रेम गर्ग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पार्किंग का मुद्दा चंडीगढ़ में दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब चण्डीगढ़ के प्रशासक ने वी 4,5,6 रोड पर घरों के सामने पार्किंग पेड करने का तुगलकी फरमान सुना दिया है। चंडीगढ़ प्रशासक के फैसले ने सेक्टर 35 के लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। ये कहना है चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के कन्वीनर प्रेम गर्ग का। उन्होंने कहा कि सेक्टर 35 के लोगों की तरफ से इस फैसले को रुकवाने की मांग की जा रही है। इसीलिए वे अधिकारियों को जगाने के किए सेक्टर 35 में प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सात दिन में यह फैसला वापिस न लिया तो आम आदमी पार्टी सड़कों नोट उतार कर विरोध प्रदर्शन करेगी।