Thursday, 16 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
चंडीगढ़ Trending

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने आयोजित की मैराथन और वॉकाथन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, (कुलबीर सिंह कलसी)
पर्यावरण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने और हरियााली की महत्वता के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के बार ऐसोसियेशन ने सेक्टर 7 स्थित फर्निशिंग स्टूडियो के सहयोग से रविवार को छह किलोमीटर की ‘मैराथन एंड वाकाथान फॉर हैबिटेट- 2022’ का आयोजन किया। कोर्ट परिसर के गेट नंबर 4 से शुरु हुई वाकाथन एंड मैराथन को सुबह साढे छह बजे माननीय जस्टिस राजेश भारद्वाज और माननीय जस्टिस विनोद भारद्वाज ने ढोल और भांगड़ा के बीच सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन बार ऐसोसियेशन के अध्यक्ष संतोखविंदर सिंह ग्रेवाल (नाभा), वाईस प्रेजीडेंट करन नेहरा, सचिव विशाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव कनू शर्मा और कोषाध्यक्ष साहिल गंभीर की पहल पर आयोजित की गई जिसमें वकीलों सहित स्थानीय लोगों को पर्यायवरण के प्रति सजगता प्रदान करवाई गई।  (MOREPIC1)
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने गो ग्रीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी से एक स्थायी भविष्य (सस्टेनेबल फ्यूचर) के लिये बेहतर जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण के हित में प्लास्टिक के उपयोग न करने की सलाह दी। हाल ही में बार ऐसोसियेशन ने फर्निशिंग स्टूडियों के सहयोग से सात सौ से अधिक पौधे लगाने के साथ साथ फव्वारे स्थापित और कोर्ट परिसर गेट नंबर चार का सौंदर्यकरण किया था।