Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 104वां स्थापना दिवस मनाया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  आरके शर्मा /चण्डीगढ़

सार्वजनिक क्षेत्र के एक अग्रणी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने यहां सिडनी हाइट रिजॉर्ट्स में अपना 104वां स्थापना दिवस मनाया। यूबीआई फील्ड जनरल मैनेजर श्री अरुण कुमार ने बैंक के संस्थापक सेठ सीताराम पोद्दार को श्रृद्धापूर्वक याद करते हुए सभी ग्राहकों और हितधारकों को उनके समर्थन और संस्था पर भरोसे के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

श्री अरुण ने इस अवसर पर अपने संदेश के माध्यम से स्टाफ के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बैंक को सही मायनों में प्रौद्योगिकी समर्थित बनाने पर ज़ोर देते हुए, लगातार बेहतर कार्य निष्पादन हेतु स्टाफ सदस्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने इनोवेटिव प्रोडक्ट देने और उपलब्धियां हासिल करने के साथ ग्राहकोन्मुख एप्रोच बनये रखने की सलाह दी।

श्री अरुण ने कॉर्पोरेट लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समुचित समन्वय के साथ कार्य हेतु संस्थान में टीम बिल्डिंग पर ज़ोर दिया और भविष्य में उच्च प्रबंधन द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

श्री अरुण ने अपने उद्बोधन में कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता, अनुपालन, नैतिकतापूर्ण बैंकिंग और कार्यालय में प्रसन्नता देने वाला वातावरण बनाने पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर डिप्टी जोनल हेड श्री नवनीत गुप्ता, चंडीगढ़ के रीजनल हेड श्री एचके दास और बैंक से संबंधित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।