Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब

अबोहर के कन्या स्कूल के अध्यापक व छात्राएं सम्मानित

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) स्थानीय सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के अध्यापक व छात्राओं को सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए स्कूल के अध्यापक अमित बतरा ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कन्या स्कूल के अध्यापको को पूरे जिले में सबसे अधिक संख्या में इस निर्णायक मंडल में शामिल होने का सम्मान मिला।
अबोहर नगर निगम के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर असिस्टेंट कमिश्नर मोगा व आईएएस सुजावल जग्गा ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
सुरेश जग्गा, रमन जग्गा, सुमन लता, भूपिंदर मान, सुपनीत कौर, अमनदीप कौर, अमित बतरा, विजय कुमार, शिवानी व अन्य को शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए प्रशंसा पत्रों को देकर समानित किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम अबोहर द्वारा स्कूल में जैविक कचरे के प्रसंस्करण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (सीनियर ग्रुप) का आयोजन किया गया था जिसमे प्रेरणा+1बी प्रथम, रूपाली 10वीं डी द्वितीय,मधु 10वीं जी व याशिका +1बी तृतीय स्थान पर रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (जूनियर ग्रुप, कक्षा 6 से 8):
प्रथम गुरजीज कौर सातवीं बी, द्वितीय वंशिका सातवीं बी, तृतीय संदीप कौर 6ए रहे।
कचरे में नवाचार प्रबंधन में लक्षिता + 2ए प्रथम, कांची + 2ए द्वितीय,लक्ष्मी +2ऐ तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल में कक्षा सजावट का आयोजन भी किया गया जिसमें स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया।