Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय आल वुमैन एस. आई. टी. का गठन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को ए. डी. जी. पी. कम्युनिटी अफेअरज़ डिवीज़न और महिला मामले गुरप्रीत कौर दिओ की निगरानी अधीन तीन सदस्यीय आल वूमैन स्पैशल इन्वेस्टिगेशन टीम ( एस. आई. टी.) का गठन किया है जिससे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले की प्रभावी और तत्काल जांच को यकीनी बनाया जा सके।
इस विशेष जांच टीम में एस. पी. काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना रुपिन्दर कौर भट्टी बतौर इंचार्ज और दो सदस्यों डी. एस. पी. खरड़-1 रुपिन्दर कौर और डी. एस. पी. ए. जी. टी. एफ. दीपिका सिंह सदस्यों के तौर पर शामिल हैं। यह एस. आई. टी. डीआईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एस. एस. पी. एस. ए. एस. नगर विवेक शील सोनी की निगरानी अधीन काम करेगी, और काम की ज़रूरत अनुसार किसी और मैंबर का चयन कर सकती है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में घटी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुये डी. जी. पी. यादव ने बताया कि इस मामले की जांच पूरी सक्रियता से चल रही है और पुलिस ने रविवार देर शाम उस विद्यार्थी और हिमाचल प्रदेश के दो अन्य व्यक्तियों समेत कुल तीन गिरफ्तारियां की हैं और दोषियों के पास से कुछ इलेक्ट्रानिक यंत्र भी ज़ब्त किये हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए डीजीपी हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश पुलिस का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने भरोसा देते हुये कहा कि एस. आई. टी. इस मामले की तह तक जांच करेगी और जो भी दोषी पाया गया उसे बख़्शा नहीं जायेगा।
विद्यार्थियों, माता-पिता और समूह भाईचारे को अमन-शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए, डीजीपी ने उनको सभी सम्बन्धित विद्यार्थियों की गोपनीयता और सम्मान की रक्षा करने का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों को यह भी अपील की कि वह जानकारी के लिए सिर्फ़ प्रामाणिक चैनलों पर भरोसा करें और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही अफ़वाहों, जोकि कई बार अप्रमाणित होती हैं, से गुरेज़ किया जाये।