Monday, 18 May 2026
Breaking News
'कॉकरोच' का सम्मान युवाओं के जोश को सही दिशा देने से वो भटकने से बच सकते हैं : आचार्य प्रशांत अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन 156 सीबीएसई विद्यालयों में उपलब्ध होंगे तीनों संकाय शैलजा शर्मा को “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” सम्मान, पूनम परमार बनीं मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ
हरियाणा Trending

रिश्वत मामले में एचएसवीपी का संपदा अधिकारी गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में एचएसवीपी के संपदा अधिकारी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी करनाल के अतिरिक्त प्रभार के साथ कुरुक्षेत्र में तैनात था।
ब्यूरो प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एचएसवीपी के एक कनिष्ठ अभियंता प्रद्युम्न को 31.08.2022 को एक शिकायतकर्ता को कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 50000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
जांच के दौरान कनिष्ठ अभियंता के घर से 19.94 लाख रुपये की राशि बरामद हुई थी। साथ ही इस बात के भी सबूत सामने आए कि आरोपित द्वारा संपदा अधिकारी के साथ साजिश कर कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में बड़े पैमाने पर लोगों से रिश्वत की राशि वसूल की जा रही थी। इसी के तहत आरोपी संपदा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी अधिकारी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।