Monday, 18 May 2026
Breaking News
'कॉकरोच' का सम्मान युवाओं के जोश को सही दिशा देने से वो भटकने से बच सकते हैं : आचार्य प्रशांत अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन 156 सीबीएसई विद्यालयों में उपलब्ध होंगे तीनों संकाय शैलजा शर्मा को “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” सम्मान, पूनम परमार बनीं मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ
हरियाणा Trending

पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का नशा, रुई बंडलो के बीच छुपाकर ला रहे थे गांजा पत्ती

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले में 50 लाख की 304 किलोग्राम गांजा पत्ती जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद नशा आंधप्रदेश से ट्रक में रुई के बंडलो के बीच छुपाकर तस्करी कर लाया जा रहा था।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम को मादक पदार्थ तस्करी के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई कि एक बंद बॉडी ट्रक में रुई बंडल भरी हुई है और उसमे मादक पदार्थ से भरे कट्टे भी मौजूद है। आरोपी तमिलनाडु से गांजा पत्ती लेकर आ रहे हैं जो कोसीकलां जिला मथुरा (यूपी) होते हुए होड़ल के रास्ते मेवात की तरफ जाएंगे। सूचना मिलते ही टीम ने नाकाबंदी की ट्रक को काबू कर चालक को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने बंद बॉडी ट्रक में से रुई बंडलो बीच छिपाये गये 19 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए, जिनमें 304 किलोग्राम गांजा पत्ती को बरामद किया गया।
काबू किए गए आरोपी की पहचान शौकीन निवासी पेमा खेड़ा थाना पुनहाना जिला नूहं के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमिलनाडु से कोटन/रुई को लोड कराया था तथा रास्ते में आंध्र प्रदेश के आंदनकी शहर से मादक पदार्थ को रुई के बीच छुपाया गया था।
ट्रक व बरामद मादक पदार्थ गांजा पत्ती को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना बहीन में अभियोग दर्ज किया गया है।