Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

साईकलिस्ट अटल टनल तक राईड कर बीआरओ को समर्पित करेंगें अपना जज्बा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
शहर के साईकलिस्ट इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने जज्बे का परिचय देते हुये मनाली स्थित रोहतांग के निकट विश्व की सबसे उंची हाईवे सुरंग- अटल टनल पर तिरंगा फहरा कर बार्डर रोड ओरगनाईजेशन (बीआरओ) यानि सीमा सड़क संगठन को सलामी देंगें। साईकलवाॅक्स क्लब द्वारा आयोजित की जा रही इस जश्न-ए-आजादी राईड में ट्राईसिटी के सात राईडर्स भाग ले रहे हैं।
इस राईड की अगुवाई कर रहे विक्रंात शर्मा ने बताया कि देश की सुरक्षा में बीआरओ की भूमिका सहरानीय रही है। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के लिये उनके द्वारा बनाई गई सीमावर्ती सड़कें पूरे वर्ष उन्हें समूचे देश से जोड़े रखती है जिससे देश को सदैव सुरक्षा का आभास रहता है।
चंडीगढ़ के साईकलिस्ट लगभग 10 हजार फीट से भी अधिक उचाई पर बनाई गई अटल टनल के निर्माताओं का सम्मान कर उनके साथ तिरंगा फहरायेगें। कुल्लू से शुरु होने वाली लगभग 75 किलोमीटर की राईड बीआरओ को समर्पित की जायेगी। यह राईड प्रेस कल्ब आॅफ कुल्लू और जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा सोमवार को हरि झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी। भाग लेने वाले साइकिलिस्टों में विक्रांत शर्मा, सुदीप रावत, अश्विनी कुमार, बीडी मीणा, जयंत प्रजापति, महकप्रीत सिंह और तन्मय रावत शामिल हैं।
विक्रांत ने बताया कि उनके क्लब की परम्परा रही है कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे राईड आयोजित कर देश के शूरवीरों को समर्पित की जाये। गत वर्ष उनके क्लब ने फिरोजपुर के निकट पाकिस्तान से सटे हुसैनीवाला बॉर्डर पर भारतीय सेना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया था।