Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

भारतीय स्टेट बैंक ने चंडीगढ़ में चलाया 'हर घर तिरंगा' अभियान

Read in:Hindi

चित्रकला प्रतियोगिता में अभिलाषा और आइना विजेता घोषित

(MOREPIC1)(MOREPIC2) आर के शर्मा/चंडीगढ़

हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश देने के लिए, साइक्लोथॉन और अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता के साथ, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 'हर घर तिरंगा' अभियान आज यहां शुरू हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में अभिलाषा और सीनियर ग्रुप में आइना को विजेता घोषित किया गया। दोनों विजेता अंकुर पब्लिक स्कूल से हैं।

भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम), विनोद जायसवाल, ने दीप प्रज्ज्वलन करके अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एसबीआई लेडीज क्लब, चंडीगढ़ की अध्यक्ष, सुश्री प्रीति जायसवाल द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी और भागीदारी प्रमाण पत्र दिए गए।

आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर खुशी और समृद्धि के रंगों का जश्न मनाते हुए 'हर घर तिरंगा' नामक चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्रों की दो श्रेणियां बनाई गई थीं – जूनियर वर्ग (6 वीं से 8 वीं कक्षा), तथा सीनियर वर्ग (9वीं से 12 वीं कक्षा)।

एसबीआई चंडीगढ़ सर्कल के सीजीएम, विनोद जायसवाल ने कहा, “चित्रकला प्रतियोगिता की थीम हर घर तिरंगा, मां तुझे सलाम और मेरा भारत जैसे विषयों पर आधारित थी। बैंक ने सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग शीट और रंग प्रदान किए। प्रथम पुरस्कार विजेता, प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता को ट्राफी प्रदान की गई। इसके अलावा, दोनों श्रेणियों में 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। विजेताओं का फैसला एक स्वतंत्र निर्णायक मंडल ने किया।