Thursday, 27 August 2026
Breaking News
जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की
पंजाब Trending

सहायक सब-इंस्पेक्टर 4000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को मुख्य रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा चलाई गई मुहिम के दौरान गुरूवार को थाना शहना जि़ला बरनाला में तैनात पुलिस सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) जोगिन्दर सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ए.एस.आई. जोगिन्दर सिंह को जुगराज सिंह निवासी शहना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास शिकायत की थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी मारपीट की है, जिस कारण उस पार्टी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए उक्त मुलजि़म रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वह इस काम के बदले उक्त ए.एस.आई. को 2500 रुपए पहले ही दे चुका है और अब कार्यवाही करने के लिए 4000 रुपए और माँग रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों और प्राप्त सबूतों की पड़ताल करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की रेंज पटियाला की एक टीम ने मुलजि़म ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी उक्त मुलजि़म के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज किया गया है और अगली जाँच जारी है।