Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब Trending

परेशानी: रेहड़ियों के चलते रोज लग रहा जाम, एन्क्रोचमेंट के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर में एन्क्रोचमेंट के कारण लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। रेहड़ियों की संख्या तो लगातार बढ़ ही रही है, कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सड़क की जगह पर सामान रखकर बेच रहे हैं। कई दुकानदारों ने त्योहारों के चलते दुकानों के बाहर और ज्यादा सामान फैला दिया है। एन्क्रोचमेंट के कारण हर रोज ट्रैफिक जाम हो रहा है। जीरकपुर एमसी एन्क्रोचर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ऐसे में सड़कों पर फल सब्जी की रेहड़ियों के साथ- साथ जूस, नूडल, बर्गर और चाट सहित कपड़े, बर्तन और जूते- चप्पलों की सेल तक लग रही हैं। इन लोगों ने दुकानों के बाहर सड़क की काफी जगह कब्जा रखी है, जो लोगों के आने- जाने के लिए खुली रहनी चाहिए। लोगों को मजबूरन वाहनों के बीच में सड़क पर चलना पड़ता है। इसके चलते एक्सीडेंट होने का डर भी बना रहता है। एन्क्रोचमेंट के कारण सड़क पर ट्रैफिक के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती, जिसके कारण ट्रैफिक प्रभावित रहता है। खासकर शाम के समय इन सड़कों पर हर रोज जाम जैसे हालात बन रहे हैं। शनिवार को यहां के एरिया लाइट प्वॉइंट से लेकर अंदर बलटाना मैन मार्केट की पूरी सड़क पर शाम 6.30 बजे के बाद ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा। फर्नीचर मार्केट में ज्यादातर दुकानदार अपना फर्नीचर सड़क पर रखकर बेच रहे हैं। फर्नीचर मार्केट की रोड बेहद तंग है। यहां थोड़ा- सा ट्रैफिक बढ़ते ही ट्रैफिक रुक जाता है। पैदल चलने वाले लोगों को यहां काफी परेशानी होती है। लोगों के लिए चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान रखा हुआ है। जबकि सड़क तंग होने के कारण ट्रैफिक पहले ही मुश्किल से चल पाता है। पैदल चलने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर वाहनों के साथ चलना पड़ता है। कई बार यहां लोगों को वाहनों की टक्कर भी लग जाती है।