Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

आर. टी. ए. बठिंडा का कर्मी 7500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से चलाई मुहिम के दौरान सोमवार को आर. टी. ए. बठिंडा में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर भलवान सिंह को 7500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी भलवान सिंह को रघबीर सिंह निवासी मानसा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है जोकि मिनी बसों का मालिक है।
विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के दफ़्तर पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त मुलाज़िम उसकी बस के पर्मिट की कॉपी देने के बदले 7500 रुपए की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने मुलजिम भलवान सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 7500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत मुकदमा नंः 6 तारीख़ 08. 08. 2022 को विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

0 Comments