Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

दो व्यक्तियों में मामूली कहासुनी पर हुए झगडे में व्यक्ति की हुई मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मुबारकपुर चौकी पुलिस ने लड़ाई-झगड़े दौरान हुए एक व्यक्ति के कत्ल मामले में मीरपुर के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कत्ल के आरोपित की पहचान बलकार के रूप में हुई है। वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान मंगल सिंह (38) के रूप में हुई है। आरोपित नगर काउंसिल जीरकपुर में कार्यरत था। मुबारिकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपित बलकार के खिलाफ मृतक की पत्नी राधा के बयान पर आइपीसी की धारा 304, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को वीरवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामूली सी कहासुनी होने पर सफाई कर्मचारी की हुई हत्या:
चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि मंगल सिंह ने अपनी लडक़ी की शादी पिंजौर में की थी। जहां लड़ाई-झगड़ा होने उपरांत उसने अपनी बेटी की लालडू में दूसरी जगह शादी कर दी। इसी बीच उसकी लडक़ी वहां भी तंग परेशान थी। समझौता करवाते समय बलकार ने मंगल सिंह को कहा कि उनका यही काम है कि वह झगड़ा करने उपरांत रिश्ता तोड़ देते हैं। इस बात पर बलकार और मंगल के बीच झगड़ा हो गया। मूल रूप से रादौर हरियाणा से गांव मुबारकपुर में आए बलकार नामक व्यक्ति ने रात 10 बजे मंगल सिंह को लात घूंसो से पीटा, छाती पर लात घूंसो की वजह से मृतक मंगल सिंह को खून की उल्टी आई, जिसके बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी गभीर हालत के चलते मंगल सिंह को सिविल अस्पताल डेराबस्सी रैफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के अनुसार आरोपी बलकार सिंह के साथ 5-6 अज्ञात युवक भी थे जो इस हमले में शामिल थे।

0 Comments