Thursday, 27 August 2026
Breaking News
जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की
पंजाब Trending

लीकेज के कारण दूषित पानी पीने को मजबूर इस्सापुर वासी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिकाः
डेराबस्सी नगर परिषद के इस्सापुर गांव की मुख्य पाइप लाइन में तीन जगह लीकेज होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों राजिंदर सिंह, करनैल सिंह, रमनदीप सिंह, गुरमेल सिंह, दलीप सिंह आदि ने बताया कि गांव में कई जगहों से पानी के पाइप लीक हो रहे हैं। वे कई बार नलकूप संचालक व परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने डेराबस्सी नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि जलापूर्ति पाइपों में लीकेज को ठीक किया जाए। नगर परिषद अधिकारी अशोक पथरिया के अनुसार मामला उनके नोटिस में नहीं था, लेकिन वे टीम भेजकर समस्या का निदान जरूर करवा देंगे।