Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

डेराबस्सी में प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन और आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने किया प्रोटेस्ट, कहा कोई पॉलिसी नहीं होने से परेशान

Read in:Hindi

पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन और आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने यहां पंजाब सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए शांतमयी तरीके से धरना दिया। धरनाकारियों ने कहा कि पंजाब सरकारी की प्रॉपर्टी से संबंधित कोई पॉलिसी न आने से सभी परेशान हैं।

जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है रजिस्ट्रियां बंद हैं और लोगों का बहुत ही नुकसान हो रहा है। जिन लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई से प्लाट खरीदे हुए हैं उनकी अब रजिस्ट्री ना होने के कारण उनको अपने पैसा डूबने का डर सताने लगा है जबकि प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि पंजाब सरकार की ओर से ना कोई अच्छी पॉलिसी आई है और ना ही लोगों को राहत देने के लिए कोई समय सीमा दी गई है।

दूसरी तरफ आर्किटेक्ट एसोसिएशन का कहना है कि जब तक प्रॉपर्टी की सेल परचेज नहीं होती तो उनका काम भी रुक जाता है। पंजाब में सबसे ज्यादा राजस्व मोहाली जिले से मिलता है।

प्रधान और चेयरमैन एसोसिएशन को गच्चा दे गए

प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान व चेयरमैन इस धरने में शामिल नहीं हुए । यह लोग आम आदमी पार्टी के वर्कर होने के कारण प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन को धोखा दे गए हैं , जिस पर सदस्यों ने आपत्ति प्रकट की है।

0 Comments