Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

विजीलैंस ब्यूरो ने नायब कोर्ट ए. एस. आई अवतार सिंह को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों किया काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/समराला/चंडीगढ़ 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहशीलता की नीति को मुख्य रखते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से चलाई मुहिम के दौरान सोमवार को ज्यूडिशियल कंपलैक्स समराला, ज़िला लुधियाना में तैनात ए. एस. आई. अवतार सिंह नायब कोर्ट को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम ए. एस. आई. अवतार सिंह को सन्दीप कुमार निवासी गियानपुरा, उत्तर प्रदेश, जोकि अब माछीवाड़ा की नागरा कालोनी में रह रहा है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के दफ़्तर लुधियाना में पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके खि़लाफ़ अदालत में चलते एक दुर्घटना का केस में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है परन्तु उक्त नायब कोर्ट इस समझौते को सम्पूर्ण करने के लिए अदालत में उसके बयान दर्ज करवाने की ख़ातिर सहायक सरकारी वकील के नाम पर 20,000 रुपए की माँग कर रहा है और सौदा 7000 रुपए में तय हो गया है।(SUBHEAD)

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने ज्यूडिशियल कंपलैक्स समराला में नायब कोर्ट अवतार सिंह ए. एस. आई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 7000 की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ मुकदमा नं. 10 तिथि 01.08.2022 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

0 Comments