Thursday, 04 June 2026
Breaking News
पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
हिमाचल Trending

एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत , 23 घायल, मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने बस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)विजयेन्दर शर्मा/शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत हीरा नगर में एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा दोपहर बाद पेश आया बताया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बस की दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को तुरंत दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।   उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  
उधर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
 
राज्य परिवहन एचआरटीसी की इस बस में करीब 25 यात्री सवार थे। यह बस (HP 94-0379) कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां से शिमला आ रही थी। 

हादसे के दौरान करीब 23 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं जबकि 2 यात्री बस के नीचे फंसे हैं। इनमें से एक की मौत होने की सूचना है।। वहीं बस में फंसे दूसरे व्यक्ति को निकालने के प्रयास जारी हैं। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए आईजीएसमी ले जाया गया है।

वहीं पुलिस की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।