Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
चंडीगढ़ Trending

अरुण सूद को मातृ शोक, 76 वर्षीय माता रमन सूद ने पीजीआई में ली अन्तिम सांस

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा /चंडीगढ़  

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की माता श्रीमती रमन सूद का आज दोपहर 1:40 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया । वे पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी लेकिन अभी कुछ समय से ही उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी जिसके चलते उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

76 वर्षीय श्रीमती रमन सूद अपने पति शांतिनाथ सूद के अलावा दो पुत्र व तीन पुत्रियां तथा पौत्र, पोत्रियो, नाती , नातिनों से भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है ।

उनके निधन पर शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है।

अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 1.00 बजे सेक्टर 25 शमशान घाट पर किया जाएगा।