Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
चंडीगढ़ Trending

सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के दिव्यांग जनों के लिए आयोजित कैंप सवालों के घेरे में

Read in:Hindi

आप नेता प्रेम गर्ग ने उठाए सवाल तो कांग्रेस की दीपा दुबे ने मांगा सबंधित अफसर के खिलाफ तुरंत एक्शन

(MOREPIC1)(MOREPIC2) फेस2न्यूज /चंडीगढ़  

आम आदमी पार्टी के स्टेट कन्वीनर प्रेम गर्ग ने सोशल वेलफेयर विभाग, चंडीगढ़ द्वारा डिसएबल्ड डिसफरेंडली वेन्यू टैगोर थियेटर में दिव्यांग जनों के लिए कैंप आयोजित किए जाने पर सवालिया निशान खड़े करते हुए प्रशासन से सवाल दागा कि क्या जनता को यह भी जानने का हक नहीं कि दिव्यंगों के साथ ऐसा भद्दा मजाक करने के लिए कौन जिम्मेदार था और ऐसे वेन्यू के चयन को मंजूरी देने वाले उस ऑफिसर पर क्या कार्रवाई हुई? 

उन्होंने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार आफिसर अभी तक दिव्यांग जनों को परेशानी घोर परेशानी में डालकर खुद मजे से यूटी प्रशासन के दफ्तर के एसी की हवा खा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस पूरे मामले की जांच करके दोषी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इसी बीच कांग्रेस की तेज तर्रार नेत्री दीपा दुबे ने कहा कि टैगोर थिएटर में दिव्यांगों के लिए रैंप नहीं था तो उसके लिए अस्थाई या वैकल्पिक प्रबंध किये जा सकते थे।(SUBHEAD)

इसी बीच उन्होंने कहा, नगर प्रशासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा पिछले दिनों कथित अनियमितताओं के चलते एक क्रेच प्रभारी व एक नोडल अधिकारी, जो पिछले 14 वर्ष से कॉन्टेक्ट पर काम कर रही थी, के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की थी, परन्तु बीते दिनों दिव्यांगों के लिए आयोजित शिविर के लिए गलत जगह चुनने वाले अफसर पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक और कई सवाल खड़े करती है।

फेस2न्यूज कमेंट्स

चंडीगढ़ में अगर अफसरशाही हावी है और दिव्यांगों से ऐसा सलूक है तो ऐसे में न्यायपालिका ही ऐसे अफसरों पर नकेल डाल सकती है। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को संज्ञान लेना ही मुनासिब है ताकि कुदरत के मारे लोगों का उपहास उड़ाने की कोई हिमाकत न कर सके।