Thursday, 04 June 2026
Breaking News
पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
हिमाचल Trending

कांग्रेस-भाजपा के पाले गैंगस्टरों में भगवंत मान सरकार का खौफ: भारती

Read in:Hindi

(MOREPIC1) विजयेन्दर शर्मा /ज्वालामुखी 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव होशियार सिंह भारती ने कहा कि मान सरकार के द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई से तय है कि अब पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय पंजाब की चौपट कानून व्यवस्था तीन माह ही आम आदमी पार्टी के सरकार के समय पटरी पर आ गई है।

भारती ने कहा कि मूसेवाला के हत्यारों के खिलाफ की गई कार्रवाई से मूसेवाला को चाहने वालों का भी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। आम आदमी पार्टी की सरकार में किसी को पंजाब का माहौल ख़राब करने की इजाज़त नहीं मिलेगी। पंजाब में मान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस भाजपा नेता आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन अब गैंगस्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद सबके मुंह बंद हो गए हैं। हिमाचल के कांग्रेस और भाजपा के नेता भी मान सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उनसे सवाल है कि क्या अब वह मान सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करेगी।

होशियार सिंह भारती ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को पंजाब के हर नागरिक की सुरक्षा का ख्याल है। हमारी नीति लॉ एंड ऑर्डर पर सख्त है। कांग्रेस-भाजपा के राज में पंजाब में खनन माफिया और नशा माफिया को सरकारी संरक्षण प्राप्त हुआ। पिछले चार महीने में कोई ऐसी बात सामने नहीं आई कि किसी मंत्री ने किसी क्रिमिनल का साथ दिया हो जल्द ही पंजाब से पूरी तरह से गैंगस्टरों का सफाया होगा। पंजाब के हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी हमारी है। पंजाब की शांति और भाईचारा हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।