Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब

जीरकपुर में लोकल बस सर्विस शुरू करने की मांग

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर के लोगों को लोकल ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां जीरकपुर की अपनी लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते शहर के लोगों को लोकल रूट पर आने- जाने में काफी परेशानी होती है। वीआईपी रोड से पीजीआई जाने वाले लोगों को या तो अपने वाहन से जाना पड़ता है या फिर कैब लेनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि वीआईपी एरिया से इस रूट पर सीटीयू बस सर्विस शुरू की जानी चाहिए। जिस तेजी से जीरकपुर की जनसंख्या और आबादी क्षेत्र बढ़ रही है, उसको देखते हुए यहां लोकल ट्रांसपोर्ट को बढ़ाए जाने की जरूरत है। लोकल रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को सीटीयू की बस सर्विस पर निर्भर रहना पड़ता है। पीजीआई के लिए एक बस ढकौली क्षेत्र से जाती है। इसके अलावा जीरकपुर बलटाना होते हुए एक अन्य बस पीजीआई तक चलती है। जीरकपुर में लोकल बस सर्विस को लेकर प्रशासन कुछ खास नहीं किया है। इस कारण लोगों के लिए लोकल रूट पर आवागमन करना परेशानी भरा काम है। यहां से कुछ बसें पंचकूला से होकर भी चंडीगढ़ जाती हैं।
बस क्यू शेल्टर भी नहीं:
जीरकपुर में लोगों को बस क्यू शेल्टर की सुविधा भी नहीं मिल रही है। इस बारे में जीरकपुर एमसी गंभीर नहीं है। शहर में कहीं भी लोकल सवारियों की सुविधा के लिए बस क्यू शेल्टर नहीं बनाए गए हैं। लोगों का कहना है कि जीरकपुर के कई लोग लोग रूटीन में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में रोजाना आते- जाते हैं। प्रशासनीय स्तर पर बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है।