Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

जड़ौत-रामपुर सैनियां सड़क पर बने पुल को अवैध रूप से बंद करने से बरसाती पानी की निकासी हुई बंद

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां के हलका गांव समगोली से गुजरते हुए जड़ौत-रामपुर सैनियां मार्ग पर बना एक सरकारी पुल जिससे गांव का बारिश का पानी और नाली का पानी निकलता था और वहां तालाब का पानी निकालने के लिए एक नाला भी बनाया गया था। इस सड़क पर पिछले 50 वर्षों से सरकारी पुल बना हुआ है, जिसमें पूरे गांव का पानी बहाया जाता था, जिसे गांव समगौली निवासी बाबू सिंह के पुत्र मोहन सिंह ने अवैध रूप से पुली के आगे दीवार बनाकर पूरे गांव की पानी की निकासी रोक दी है, जिससे थोड़ी सी बारिश होने पर गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है और घरों में पानी घुसने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों नरेश कुमार, सतपाल सिंह, बाबू सिंह, चरण सिंह, गुलजार सिंह, बनारसी दास, रानी कौर, कुलवंत सिंह, अमरीक सिंह, जसपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत गांव के सरपंच, एसडीएम डेराबस्सी, बीडीपीओ को दी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के अधिकारियों ने नोटिस भेजा है लेकिन नोटिस भेजने के बाद भी उक्त व्यक्ति ने पुल के सामने बनी दीवार को नहीं हटाया। जिससे सरकारी डिस्पेंसरी, गांव में फैले बारिश के पानी की निकासी बंद हो गई है और गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जिससे कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि जड़ौत-रामपुर सैनियां सड़क पर गांव समगौली में बनी सरकारी पुली को खोलकर गांव में खड़े जल निकासी को बहाल किया जाए ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कई सरकारें बनी हैं लेकिन इस समस्या का समाधान किसी ने नहीं किया है,जिससे ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
इस बारे में गांव समगौली के सरपंच से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले 40-50 वर्षों से इस पुल के नीचे से बारिश का पानी निकाला जा रहा है, लेकिन सड़क से सटी जमीन सोहन की है, जहां वह दीवार बनाई गई है जिससे गांव में बारिश के पानी की निकासी ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर बीडीपीओ डेराबस्सी से भी चर्चा की थी, लेकिन दुर्भाग्य से उस अधिकारी का अब तबादला कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ को पंद्रह दिन बाद ही बदली हो जाती है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस बारे में मोहन सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने मालिकाना हक की जमीन में दीवार बना ली है। उन्होंने किसी भी तरह से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दीवार नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकारी जमीन से पानी की निकासी कर सकती है जिस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

0 Comments