Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

लुधियाना में दिव्यांगों के लिए कौशल विकास केंद्र की स्थापना

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
राज्यभर के नौजवानों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने ट्रेनिंग पार्टनर डी.सी.एफ. स्किलज़ के द्वारा जी.जी.एन. कैंपस, सिविल लाईन्ज़, लुधियाना में दिव्यांग (बोलने, सुनने और देखने में असमर्थ) व्यक्तियों के लिए राज्य का पहला कौशल विकास केंद्र शुरू किया।
इस केंद्र का उद्घाटन मिशन डायरैक्टर पी.एस.डी.एम. श्रीमती दीप्ति उप्पल ने किया। इस मौके पर श्रीमती उप्पल ने कहा कि यह बहुत ज़रूरी है दिव्यांग लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करके कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जो निश्चित रूप से उनको कोई विशेष कौशल हासिल करने में मदद करेगा, जिसके द्वारा वह स्वयं को आत्मनिर्भर बनाकर अपनी रोज़ी-रोटी कमा सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह प्रयास जहाँ एक तरफ़ दिव्यांगों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर के हिस्सेदार बनाने में मदद करेगा, वहीं दूसरी ओर उनके लिए मान-सम्मान भरा जीवन सुनिश्चित बनाने में भी सहायक होगा।
उन्होंने बताया कि यह केंद्र सुनने में असमर्थ 180 व्यक्तियों को डेटा एंट्री ऑपरेटर और कस्टमर केयर एग्जिक्युटिव कोर्स का प्रशिक्षण देगा। सभी विद्यार्थियों को कोर्स के अंत में प्लेसमेंट सहायता मुफ़्त दी जाएगी। मिशन डायरैक्टर ने आगे कहा कि पीएसडीएम के लिए दिव्यांगों के लिए एक कौशल विकास केंद्र की स्थापना करना बहुत खुशी की बात है, जिससे उनको एक नेक प्रयास के रूप में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

इस दौरान श्रीमती दीप्ति उप्पल ने दौरे के दौरान बचत भवन, लुधियाना में सभी 23 डी.बी.ई.ईज़ (जि़ला रोजग़ार एवं उद्यम ब्यूरो) के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्य एजेंडा बीपीओ नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की सुविधा/प्रशिक्षण/ओरिएन्टेशन और विभाग द्वारा नए स्थापित प्लेसमेंट सैल के सहयोग और तालमेल के साथ सम्बन्धित जिलों में प्लेसमेंट कैंपों का आयोजन करना था।