Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

बिना ट्यूशन 12 घंटे पढ़ाई कर किया जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पंजाब स्कुल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट जारी कर दी है।
पूरे पंजाब में मोहाली जिला 15 वें स्थान पर रहा और सियाल्फा माजरी के अभिराज ने पहला स्थान, जीरकपुर के दयालपुरा गांव के सरकारी स्कुल की मनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान और मुबारिकपुर की रहने वाली तान्या ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जीरकपुर के गांव दयालपुरा की रहने वाली मनप्रीत कौर ने 97.38 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और मेरिट लिस्ट में उसका 11वां रैंक है। हालंकि पहला स्थान प्राप्त करने वाले अभिराज और मनप्रीत के नंबर बराबर है, लेकिन शिक्षा विभाग की पालिसी के तहत कम उम्र के बच्चे को पहला स्थान दिया गया है। मनप्रीत कौर के पिता कुलविंदर सिंह पलंबर का काम करते हैं और मां आशा वर्कर हैं। घर की आर्थिक हालात ज्यादा अच्छे न होने के चलते मनप्रीत ने बिना ट्यूशन के अपनी मेहनत के साथ पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। मनप्रीत सख्त मेहनत कर जज बनना चाहती है।
मनप्रीत कौर ने बताया कि उसे पता ही नहीं था कि वह मेरिट में आ गई है। जब टीचरों ने उसकी मां के नंबर पर फोन कर स्कूल बुलाकर बताया कि उसका मेरिट में है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। मनप्रीत (17) ने बताया कि वह गांव दयालपुरा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है और वह दो भाई-बहन है। दोनों इसी स्कूल में पढ़ते हैं। मनप्रीत ने बताया कि उनके पिता पलंबिंग का काम करते हैं और वह मोबाईल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करते। उसकी मां सुखविंदर कौर आशा वर्कर है और गांव कि डिस्पेंसरी में काम करती हैं।
मनप्रीत ने बताया कि वह सुबह साढ़े तीन बजे उठ कर पढ़ाई शुरू कर देती थी। वह साढ़े तीन से 8 बजे तक पढ़ाई कर 9 बजे स्कूल जाती थी और फिर साढ़े तीन बजे छुटी के के बाद डेढ़ घंटा रेस्ट करने के बाद 5 बजे से रात 9 बजे तक पढ़ाई करती थी। कभी कभी तो 11 भी बज जाते थे।
मनप्रीत कौर ने बताया कि वह जज बनना चाहती है। मनप्रीत ने कहा कि वह आगे आट्र्स स्ट्रीम में एडमीशन लेगी और उसके बाद एलएलबी कर जज बनेगी।
टीचर ने दिया भरपूर साथ:
मनप्रीत कौर ने बताया कि वह बिना ट्यूशन के खुद पढ़ाई कर यहां तक पहुंची है, जिसका श्रेय व अपने स्कूल टीचर्स व पेरेंट्स को देती है। क्योंकि सरकारी छुटी वाले दिन भी उनके स्कुल के टीचर उन्हें पढ़ाने के लिए आते थे। पेपरों के दौरान रविवार को भी टीचर उन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल आते थे और पूरे 6 घंटे स्कूल लगाया जाता था जिसके चलते यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल प्रिंसिपल डेजी खालिद ने बताया कि उन्हें गर्व महिसूस हो रहा है कि उनके स्कूल कि छात्रा मनप्रीत ने उनके स्कूल का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि छुट्टी वाले दिन भी उनका स्टाफ बच्चों को स्कूल बुलाकर पढ़ाई करवाता था, जिसका नतीजा आज सामने आया है। उन्होंने स्कूल स्टाफ को भी इसके लिए बधाई दी और बोले कि इस के साथ ही उनके माता पिता का भी अहम रोल रहा है। इस दौरान मनप्रीत कौर ने अपने स्कूल कि प्रिंसिपल डेजी खालिद, क्लास इंचार्ज मीनाक्षी चंदना, मेथ टीचर शारदा रानी, परमजीत कौर साइंस टीचर, भवनदीप कौर एसएसटी टीचर,दीपिका इंग्लिश टीचर और नवनीत कौर पंजाबी टीचरों द्वारा छुटी वाले दिन भी पढ़ाई करवाने पर विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

0 Comments