Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

दो अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज्:
हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में दो अंतरराज्यीय हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन बरामद की हैं।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर और मनजीत के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं।  (SUBHEAD)
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो युवक मोटरसाइकिल पर राजस्थान से फिरोजपुर झिरका में किसी अज्ञात व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू किया। उनके बैग की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन बरामद हुई।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद, पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए जांच कर रही है आरोपी कहां से हथियार खरीदते थे और कहां-कहां इन अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे।