Friday, 13 November 2026
Breaking News
गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे
हरियाणा Trending

संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नाया जा रहा है विशेषज्ञों का पैनल

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा संगीत, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला, मूर्तिकला विधा में विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया जा रहा है ताकि इच्छुक लोगों को प्रशिक्षित किया जा सके।
प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि इस पैनल में भाग लेने वाले वरिष्ठ कलाकारों का संबंधित विधा में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए और उनकी न्यूनतम आयु सीमा 40 वर्ष हो। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले कलाकार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए एवं पिछले 5 वर्षों में राष्ट्रीय और अतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंधित विधा में भी उसने कोई बेहतर उपलब्धि प्राप्त की हो।
प्रवक्ता अनुसार पैनल की अवधि 2 वर्ष की होगी और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2022 है।

0 Comments