Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब Trending

पंचायत सचिव को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते किया काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जि़ला होशियारपुर के ब्लॉक तलवाड़ा में तैनात पंचायत सचिव अनिल कुमार को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य के सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक जन जीवन से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए मुहिम शुरु की है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने ब्लॉक तलवाड़ा के गाँव चंगरवां के सरपंच और शिकायतकर्ता सुषमा देवी की शिकायत पर बी.डी.पी.ओ कार्यालय तलवाड़ा, होशियारपुर के अधीन आने वाले गाँव चंगरवां में तैनात पंचायत सचिव अनिल कुमार को रिश्वत लेने के आरोप अंतर्गत गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि कथित दोषी पंचायत सचिव अनिल कुमार ग्राम पंचायत फंडों के ऑडिट के नाम पर रिश्वत की माँग कर रहा था, जिसका निपटारा ऑडिट टीम द्वारा पहले ही किया जा चुका था। उक्त दोषी पंचायत को यह कह कर धमका रहा था कि अगर रिश्वत की रकम ना दी गई तो ऑडिट करने वालों द्वारा फंड के प्रयोग सम्बन्धी दोषपूर्ण और गलत रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।
तथ्यों की जाँच-पड़ताल के बाद विजीलैंस टीम हरकत में आई और दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रंगे हाथों काबू कर लिया गया और उसके पास से रिश्वत के पैसे भी मौके पर ही बरामद किए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में एफ.आई.आर नंबर 10, तारीख़ 01-07-2022 के अंतर्गत मामला दर्ज करके अगली कार्यवाही जारी है।